खबर पक्की- भोपाल । मध्य प्रदेश के सतना, भिंड और मुरैना में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी रियाजुल हक अंसारी के घर कार्रवाई की। भिंड जिले के मोतीपुरा गांव में ट्यूबवेल के पास सो रहे किसान की हत्या का मामला सामने आया। प्रदेश के नीमच में देर रात से हुई बारिश ठंडक बढ़ गई, इससे फसल को नुकसान की आशंका है।
भिंड के मोतीपुरा गांव में किसान की हत्या
भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र इलाके के मोतीपुरा गांव ट्यूबवेल के पास सो रहे किसाना की हत्या का मामला सामने आया है। किसान पदम यादव (56) निवासी मोतीपुरा रोजाना की तरह सोने के लिए ट्यूबवेल के पास गए थे। यहां अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद ऊमरी पुलिस से थाना प्रभारी रविंद्र सिंह गुर्जर घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। किसान पर सब्बल से वार किए जाने की आशंका है। फिलहाल एसएफएल टीम को बुलाया गया है।
सतना में बेकाबू ट्रक दुकान में घुसा, ड्राइवर और खलासी फंसे
सतना के सिविल लाइन थाना इलाके के पन्ना नाका के पास एक ट्रक (यूपी 93 एटी 8364) बेकाबू होकर पेड़ तोड़ते हुए नाला फांदकर दुकान में जा घुसा। हादसा मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। घटना के बाद ड्राइवर और खलासी ट्रक में फंस गए। सूचना के बाद डायरल 100 मौके पर पहुंची और फिर क्रेन को बुलाकर ट्रक को ऊपर खींचने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि खलासी की मौत हो चुकी है और ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया है।
भिंड में ट्रैक्टर ने किशोर को कुचला
भिंड के अटेर रोड पर बेटी बचाओ चौराहे के पास ट्रैक्टर ने एक किशोर कुचल दिया, सिर के ऊपर पहियां चढ़ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ था। छात्र हरेंद्र पुत्र राजेन्द्र बघेल आईएएस स्कूल पढ़ने के लिए साइकिल से जा रहा था। घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दिल दहला देने वाले हादसे के बाद क्षेत्र के आक्रोशित लोग यहां से गुजरने वाली ट्रैक्टर ट्राली पर रोक लगाने की मांग करने लगे।
मुरैना जिले के पहाड़ी गांव में ट्राली पलटने से एक की मौत
मुरैना जिले की सबलगढ तहसील के राम पहाड़ी गांव के पास भूसे की एक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 45 वर्षीय रिंकू जादौन पिता बैजनाथ जादौ निवासी कीर्तिपुरा की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल के नाम वीरेंद्र धाकड़ निवासी कीर्तिपूरा और शिवचरण धाकड़ पिता मूलचंद धाकड़ निवासी लहचौरा है।
मध्य प्रदेश के सतना, भिंड और मुरैना में बड़े सड़क हादसे
