• Sun. Nov 15th, 2026

इंदौर में निगम के अधिकारी के घर लोकायुक्त की कार्रवाई

BySurendra Jain

Dec 24, 2019

खबर पक्की : इंदौर। इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने मंगलवार सुबह इंदौर नगर निगम के बेलदार रियाजुल हक अंसारी के घर कार्रवाई की। अंसारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। लोकायुक्त पुलिस ने उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी की भी तलाशी ली। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि अधिकारी के घर से लोकायुक्त पुलिस को क्या हाथ लगा।

error: Content is protected !!