• Mon. Sep 21st, 2026

जीएसटी के खिलाफ रतलाम के कपड़ा कारोबारियों ने निकाली रैली

BySurendra Jain

Jul 15, 2017

रतलाम। साड़ी और कपड़े के कारोबार पर जीएसटी के विरोध में शनिवार को रतलाम शहर के कारोबारी भी विरोध में उतर आए। अब तक यह आंदोलन सूरत तक ही सीमित था। रतलाम के कारोबारियों ने पूरे दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और शहर में विरोध मार्च निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा।

शहर में साड़ी और कपड़े के कारोबार से जुड़े 800 से ज्यादा व्यापारी है। रतलाम का साड़ी कारोबार मालवा-निमाड़ का प्रमुख केंद्र है। जीएसटी के खिलाफ सूरत के साड़ी कारोबारी पिछले कुछ दिनों से हडताल पर है। अब रतलाम में भी इसका विरोध शुरू हो गया है। न्यू क्लाथ मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास चपरोटा के नेतृत्व में सुबह साड़ी व कपड़ा कारोबारियों ने चौमुखीपुल से विरोध रैली की शुरूआत की। शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई यह रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां वित्तमंत्री के नाम कलेक्टर के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया। कपड़ा कारोबारियों की एक दिवसीय हड़ताल और विरोध प्रदर्शन को शहर के अन्य व्यापारिक संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है।

error: Content is protected !!