रतलाम।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं में पुलिस के प्रति विष्वास एवं उनसे संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु प्रदेश स्तर पर ऊर्जा हेल्प डेस्क प्रोजेक्ट का संचालन किया जा रहा है ।
संचालित ऊर्जा हेल्प डेस्क की माह नवम्बर 2019 के कार्यों की विषेश पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा करते प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं सरंक्षण के क्षेत्र में एसपी गौरव तिवारी के मार्गदर्शन में रतलाम जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रदेश के 12 जिलो के 188 थानों में ऊर्जा हेल्प डेस्क संचालित हो रही है। रतलाम जिले के 6 थानों में भी ऊर्जा हेल्प डेस्क का संचालन हो रहा है। ऊर्जा हेल्प डेस्क के लिए इन थानों में महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था कर महिला अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जिसके नोडल अधिकारी डाॅ. इन्द्रजीत बाकलवार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम, ऊर्जा हेल्प डेस्क के जिला समन्वयक अधिकारी मानसिंह चौहान, एस.डी.ओ.पी. रतलाम ग्रामीण के निर्देशन में ऊर्जा हेल्प डेस्क बाजना,रावटी,माणकचौक, बिलपांक,शिवगढ़ व औद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम में संचालित की जा रही है। जिसमें महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास, सुरक्षा,सहायता एवं संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं।
माह नवम्बर में ऊर्जा डेस्क के थानों में जनरल रजिस्टर में 234 कार्यवाही इन्टि भरे गये। रेफरल फार्म की संख्या 32, भरे गये इंटर एजेंसी रेफरल फार्म की संख्या 73, दर्ज एफ.आई.आर. 64, दर्ज एन.सी. आर. 55, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की संख्या 105, डी.आई.आर. की संख्या 30, विधिक सहायता की संख्या 19, दिये गये परामर्श 22, एन.जी.ओ. से दी गई। सहायता 8, शक्ति समिति का डेस्क पर गठन 11, कम्यूनिटी आउटरीज कार्यक्रम की संख्या 59, डायल 100 से डेस्क पर लाये गये प्रकरण 8, मास्टर टेंनर द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण 28 किये गये।
इस उपलब्धि हेतु माह नवम्बर में प्रदेश स्तर पर रतलाम जिले को प्रथम स्थान मिला है ।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी द्वारा ऊर्जा डेस्क में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।
