रतलाम। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के संयुक्त जांच दल द्वारा 19 दिसम्बर को इंदौर फोरलेन स्थित ग्राम सिमलावदा स्थित श्री सांवरिया होटल (ढाबा) का आकस्मिक निरीक्षण कर पनीर का नमूना जांच हेतु लिया। बेस्ट बिफोर डेट के बाद पापड, खराब नमकीन एवं मटर को नष्ट करवाया गया। जब्त पनीर नमूना जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा एवं जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी। जांच दल में आर.आर सोलंकी, यशवन्त कुमार शर्मा, श्रीमती प्रीति मण्डोरिया आदि सम्मिलित थे।
