खबर पक्की: रतलाम 17 दिसंबर, प्रदेश स्तर पर चल रही मुहिम में जेएमडी मैरिज हॉल रतलाम में आज बड़ा निशाना बना। ज्ञातव्य के कमलनाथ सरकार को देश भर में अवैध अतिक्रमण सरकारी जमीनों को कब्जे में लेने वालों के खिलाफ सट्टेबाजों के खिलाफ और जो भी अपराधों में लिप्त हैं उन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है इसी तारतम्य में बनाई जा रही लिस्ट में अवैध अतिक्रमण और सरकारी जमीनों के कब्जे के सिलसिले में आज प्रशासन द्वारा जय माता दी हाल जेएमडी मैरिज हॉल सागर रोड पर ताकत के साथ पक्का अतिक्रमण तोड़ा जा रहा है खबर लिखे जाने तक काफी कुछ तोड़ा जा चुका था विस्तृत खबर कार्रवाई कंप्लीट होने के बाद दी जाएगी।
