खबर पक्की: 17 दिसंबर रतलाम, रतलाम में पुलिस और प्रशासन एक तरफ माफियाओं को खत्म करने के लिए रणनीति बना रहा है वहीं दूसरी तरफ आज रतलाम में फिल्मी स्टाइल में लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर मुंह पर कपड़ा बांधकर आए 30 40 अज्ञात हमलावरों ने सुनील सूर्या पर लाठियों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया अचानक हुए इस हमले में किसी को कुछ समझ नहीं पड़ी मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ हमला करके दो बत्ती की तरफ भाग लिए हमला क्यों हुआ किस लिए हुआ इसके कारणों की पड़ताल होना बाकी है। बरहाल अचानक हुए इस हमले ने पूरे शहर में दहशत ला दी है।
