खबर पक्की : रतलाम/धामनोद। जिले के जन संसाधन विभाग से जुड़ा मामला भ्रष्टाचार की ओर इंगित होता है। जल संसाधन विभाग में गत वर्ष रबी सीजन में धामनोद बांध से किसानों को पानी देते समय नहर का मुख्य गेट टूटने से
किसानों को रबी सीजन के लिए तालाब से पानी नहर में छोडऩे के लिए जिलाधीश के निर्देशानुसार तत्काल व्यवस्था करते हुए जल संसाधन विभाग के एचके मालवीय कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग रतलाम ने किसानों को पानी देने के लिए तत्काल व्यवस्था करते हुए स्पंज तकनीक से तालाब का पानी नहर में छोडऩे के लिए रोल पाइप विभाग द्वारा खरीदे गए थे। वहीं किसानों द्वारा भी जन सहयोग कर के रोल पाइप की व्यवस्था की गई थी।
रबी सीजन निकलने के बाद उक्त रोल पाइप को विभाग ने अपने स्टोर में रखवाने के बजाय सब इंजीनियर जीके पुरोहित ने एक व्यक्ति के सुपुर्दगी में रखवा दिया था। जिनके बारे में हमारे द्वारा पडताल की तो पता चला कि उक्त पाइप के बारे में सब इंजीनियर जीके पुरोहित गुमराह करने वाले और गोलमाल जवाब देकर मामला आया गया कर रहे थे।
विभाग के सब इंजीनियर पुरोहित का कहना था की गत वर्ष धामनोद बांध के नहर का गेट डेमेज होने पर शासन द्वारा किसानों को तालाब से पानी देने की कोई व्यवस्था नहीं की थी। विभाग द्वारा तीन चार रोल पाइप लाए थे।
बाकी तो किसान लाए थे जो अपने अपने पाइप ले गए हैं और हम जो रोल पाइप लाए थे वह टूट गये।
मिली जानकारी अनुसार जल संसाधन विभाग द्वारा 200 -200 फीट के 7 तथा किसानों द्वारा जनसहयोग राशि 500-500 कर 10 रोल पाइप लाए थे।
जब इस विषय में जल उपभोक्ता संस्था सदस्य व सब इंजीनियर के खास माने जाने वाले ओंकारलाल पाटीदार से इस विषय में चर्चा की तो बताया गया कि घाटा गया था तो पाइप बेच दिये हैं। वहीं जब इस विषय में एचके मालवीय कार्यपालन यंत्री को अवगत करवाया तो इन्होंने मामले को संज्ञान में लेने की बात कहीं थी। जब कार्यपालन यंत्री श्री मालवीय ने सब इंजीनियर पुरोहित से पुछताछ की तो उन्होंने बताया कि उक्त रोल पाइप धामनोद में ओंकारलाल पाटीदार नाम के व्यक्ति के पास पाइप रखे हैं। जब की विभाग के आला अधिकारी समझ रहे थे की सब इंजीनियर ने उक्त पाइप को रिकॉर्ड में लेकर स्टोर में जमा किये हैं।
इस विषय में सब इंजीनियर की भूमिका संदिग्ध होने पर कार्यपालन यंत्री ने इसकी जांच एसडीओ गिरीश जोशी को दी हैं।
इनका कहना है
मैने इस विषय में ( सब इंजीनियर) से जानकारी ली है तो बताया है कि धामनोद में कोई ओंकारलाल नाम का व्यक्ति हैं उसके वहां पाइप रखें है। मैने कहा है कि वह अपने विभाग का कर्मचारी नहीं है, पाइप अपने रिकॉर्ड में है उनको अपने स्टोर में रखवाओं, सब इंजीनियर की बात से में सहमत नहीं हूं। मै मौके पर एसडीओ को भेजकर पूरी जांच करवा रहा हूं, किसान जन सहयोग से राशि जमा कर पाइप लाए थे। यह अपने रिकॉर्ड में नहीं है पर उसके बारे में भी जांच की जाएगी।
– एचके मालवी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग-रतलाम
कौन निगल गया रोल पाइप, सब इंजीनियर की भूमिका संदेह में, पड़ताल में पर्दा उठा, मामला : जल संसाधन विभाग का
