• Sat. Sep 19th, 2026

धामनोद बायपास पर राह चलती महिला को मोटरसाइकिल ने टक्कर मारी

BySurendra Jain

Dec 9, 2019

रतलाम/धामनोद। रतलाम-बांसवाड़ा टू लेन मार्ग धामनोद बायपास पर दुर्घटनाओं का दौर नहीं थम रहा है।
धामनोद बायपास को क्रास करते समय एक महिला को मोटर साइकल चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई।
सोमवार करीब 11 बजे रतलाम से सैलाना तरफ जा रहे मोटर साइकल क्रं. एमपी 46 बी 2221 ने धामनोद निवासी महिला भंवरबाई पाटीदार (50) को टक्कर मार दी। दुर्घटना की जानकारी पुलिस चौकी धामनोद को मिलने पर पुडेलनपुर डेलनपुर टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धामनोद निवासी भंवरबाई पाटीदार मजदूरी करने के लिए धामनोद बायपास को क्रास कर किसानी रास्ते की तरफ जा रही थी जहां पर कोई दिशा सुचक नहीं लगे हुए हैं। तो संभवत: मोटरसाइकिल सवार को अंदाजा नहीं था की अचानक महीला रोड़ क्रास कर सकती हैं। जिससे यह दुर्घटना घटित हुई है।

You missed

error: Content is protected !!