• Sat. Sep 19th, 2026

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में धूम मचाएगी रतलाम में बनी फिल्म स्ट्रीट सिंगर

BySurendra Jain

Dec 7, 2019

खबर पक्की: 7 दिसंबर खजुराहो, जहां चाह वहां राह की उक्ति को सार्थक सिद्ध किया है रतलाम के फिल्म निर्माता हरीश शर्मा ने इनका शुरू से सपना था कि रतलाम में बैठकर बॉलीवुड और हॉलीवुड की टक्कर की फिल्म बनाई जाए और वह उन्होंने एक बार फिर सिद्ध कर दिया फिल्म मालवा मराठा के निर्माता हरीश दर्शन शर्मा की शॉर्ट मूवी Street singers अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव खजुराहो के लिए चयनित की गई है उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही उज्जैन में हुए राष्ट्रीय फिल्म समारोह में भी इस फिल्म की काफी सराहना की गई थी। ख्यातनाम निर्माता निर्देशक परेश मशीनें फिल्म निर्माता हरीश दर्शन शर्मा को उनकी फिल्म Street singers का चयन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्माने के लिए करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर निर्माता-निर्देशक मुझे शामिल होने का निमंत्रण मिला है और बताया गया है कि वहां मेरा सम्मान किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि हरीश दर्शन शर्मा की रतलाम में बनी पहली फुल स्क्रीन मूवी मालवा मराठा को काफी सराहा गया था और रतलाम में बनी पहली फिल्म थी जिसके अंतरराष्ट्रीय राइट बेचे गए। बगैर किसी साधन संसाधन के अपने दम पर स्क्रिप्ट लिखना कलाकारों का चयन करना फिर शूटिंग करना म्यूजिक कंपोज करना फिल्म की एडिटिंग करना जैसे तमाम कार्य अकेले हरीश शर्मा द्वारा किए जाते हैं अगर उनको वन मैन फिल्म इंडस्ट्री कहा जाए तो भी कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी क्योंकि जितने काम वह अकेले करते हैं ऐसे कामों के लिए सौ पचास लोगों की फ़िल्म यूनिट होती है तब कही जाकर फ़िल्म का निर्माण होता है। पटकथा लेखक फिल्म निर्माता निर्देशक म्यूजिक कंपोजर हरीश दर्शन शर्मा को अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के लिए उनकी फिल्म का चयन होने पर रतलाम और मालवा की जनता की तरफ से और खबर पक्की की तरफ से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

You missed

error: Content is protected !!