• Sat. Sep 19th, 2026

नगर पालिका परिषद सैलाना के उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मेलन आहूत करने एवं कार्यवाही संपादित करने के लिए तहसीलदार पीठासीन अधिकारी रहेंगे

BySurendra Jain

Dec 4, 2019

रतलाम। जिले की नगर पालिका परिषद सैलाना के उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए परिषद का सम्मेलन आहूत किए जाने सम्मेलन की अध्यक्षता करने तथा कार्यवाही संपादित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार सैलाना श्री महेशसिंह सोलंकी को पीठासीन अधिकारी पदाभिहित किया गया है। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष पद से श्री अनुकूल सोनी द्वारा त्यागपत्र प्रस्तुत किया गया जिसे 22 नवंबर को स्वीकार किया गया था। इस कारण नगर पालिका परिषद सैलाना का उपाध्यक्ष पद रिक्त हो गया है।

You missed

error: Content is protected !!