• Mon. Aug 10th, 2026

अमावस्या पर भक्तों ने स्नान करके संत सिंगाजी की समाधि स्थल पर दर्शन कर टेका माथा

BySurendra Jain

Nov 26, 2019

खंडवा📲9009989786
खंडवा/बीड़:निमाड़ की आस्था के प्रतीक निर्गुणी संत सिंगाजी महाराज के मंदिर में अमावस्या पर सैकड़ों से अधिक श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन किए। इससे पूर्व सैकड़ों भक्तों ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी भी लगाई। निमाड़ अंचल के संत सिंगाजी महाराज के मंदिर में हर अमावस पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है इस अवसर पर अंचलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सिंगाजी के घाट पर नर्मदा नदी में स्नान कर अखंड ज्योति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा बताया गया है कि सिंगाजी महाराज के आशीर्वाद से उनकी हर मन्नत पूरी होती है और सिंगाजी महाराज पर हमारा पूर्ण विश्वास है। यहां हरदा खंडवा सहित अन्य जगह से पहुंचे भक्तों ने ज्योति के दर्शन किए। मंदिर के महंत महाराज ने बताया कि सिंगाजी समाधि स्थल पर सुबह की आरती पूजन के साथ आए हुए श्रद्धालुओं को दिनभर घी से बने हुए हलुए का प्रसाद वितरण किया गया।और उनका यह भी कहना है की सिंगाजी महाराज की महिमा खंडवा जिले के अतिरिक्त दूर दूर तक फैली हुई है।जिससे श्रद्धालुओं का अमावस्या,पूर्णिमा,व मेले पर जनसैलाब उमड़ता है।
प्रशासन से विन्रम निवेदन है कि सिंगाजी घाट पर भक्तो को नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाए।

error: Content is protected !!