• Tue. Aug 11th, 2026

अधिकारी सहित कर्मचारी व लोगो ने किया 80 यूनिट रक्तदान

BySurendra Jain

Nov 26, 2019

खंडवा/नर्मदानगर: इंदिरा सागर पावर स्टेशन स्थित नर्मदा वैली, एनएचडीसी कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को एनएचडीसी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें एनएचडीसी अधिकारी, कर्मचारी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं नर्मदा नगर वासियों ने रक्तदान किया। शिविर में लोगों द्वारा 80 यूनिट रक्तदान किया। इसमें 45 यूनिट पावर स्टेशन के कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया। जिला अस्पताल और स्थानीय अस्पताल की टीम ने संपन्न कराया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख अनुराग सेठ, महाप्रबंधक सिविल सुनील जैन, महाप्रबंधक मानव संसाधन पी सत्यमूर्ति, एनएचडीसी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता, सीआईएसएफ के सहायक कमांडर पी शेट्टी, संघ अध्यक्ष उमेश कटारे, महामंत्री एसके पांडे, परियोजना के अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित थे।इस तरह लोगो व अधिकारी ने 80 यूनिट रक्तदान किया।

You missed

error: Content is protected !!