• Tue. Aug 4th, 2026

24 घंटे में 4.7 इंच बरसात, प्रदेश में सबसे ज्यादा रतलाम में

BySurendra Jain

Jul 14, 2017

रतलाम। रतलाम जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 107 मि.मी.(4.7 इंच) बरसात दर्ज कर दी गई है। मध्यप्रदेश में 24 घंटे की अवधि में सबसे ज्यादा बरसात ही रतलाम जिले में हुई है। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक दर्ज आंकड़ो के अनुसार पश्चिम क्षेत्र के सभी जिलों में बेहतर बारिश दर्ज हुई है। सैलाना में 110 और जावरा में 102 मि.मी. बरसात दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार भोपाल में 33, इंदौर में 54.2, उज्जैन में 70, बदनावर में 85, धार में 52.4 मिमी बरसात दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों की माने तो अगले 24 घंटे तक रतलाम और आसपास के जिलों में बरसात सतत जारी रहेगी और फिलहाल मौसम खुलने वाला नहीं है।

अशोक नगर में घरों में घुसा पानी

हरमाला रोड़ स्थित अशोक नगर इलाके में शुक्रवार सुबह कुछ घरों में पानी घुस गया। स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह टीम लेकर मौके पर पहुंचे और दीवार तोड़कर पानी की निकासी का इंतजाम किया। आयुक्त एस.के. सिंह भी यहां पहुंच गए थे। अशोक नगर से सटे क्षेत्र में एक कॉलोनाजर ने अपनी कॉलोनी की सुरक्षा के लिए दीवार बनवा दी है, इसी दीवार के कारण यहां पानी जमा हो गया था।( फोटो फाइल)

You missed

error: Content is protected !!