• Thu. Nov 5th, 2026

देवीसिंह कॉलोनी में मकान ढहा, 1 की मौत 3 घायल

BySurendra Jain

Jul 14, 2017

 

रतलाम। सीजन की पहली ही जोरदार बरसात ने परेशानी बढ़ा दी है। गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात कोर्ट तिराहे के नजदीक देवीसिंह कॉलोनी में एक मकान की दीवार ढह गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक 10 साल की बालिका सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। यह वाकया रात करीब 2 बजे हुआ।

मृत महिला का नाम भागवंताबाई मालवीय उम्र 50 साल है। इस हादसे में प्रतापसिंह मालवीय, महिला पूजा और एक 10 साल की बालिका घायल हुए है। पड़ौस के मकान की दीवार इनके मकान पर गिरने के कारण यह हादसा हुआ। मकान को नगर निगम ने 10 साल पहले ही जर्जर घोषित कर रखा है। निगम की गैंग पिछले  4 साल से इस मकान को तोड़ने का प्रयास कर रही थी लेकिन कोर्ट से स्थगन आदेश होने के कारण इसे तोड़ा नहीं जा सका। हादसे के तत्काल बाद देवीसिंह कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। इलाके के लोगों ने ही मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी अजय सारवान और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी कांग्रेस नेता किशन सिंघार के अनुसार रात 2 बजे हादसे के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ही रात करीब 3 बजे अस्पताल पहुंचाया जा सका।

error: Content is protected !!