• Fri. Nov 6th, 2026

खाद-बीज-कीटनाशी सघन जांच अभियान, 10 उर्वरक निर्माण ईकाइयों और 1492 बीज गोदामों का निरीक्षण

BySurendra Jain

Nov 21, 2019

रतलाम। प्रदेश में जारी खाद-बीज-कीटनाशी सघन जांच अभियान में 268 उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण कर 94 नमूने लिये गये। अनियमितता के 8 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। करीब 104 पौध संरक्षण दवा विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण कर 48 नमूने लिये गये तथा 8 प्रकरणों में अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही की गई।
जांच दलों ने बुधवार 20 नवम्बर को 372 खाद और दवा संरक्षण विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण किया और जांच दलों द्वारा 20 नवम्बर तक 10 उर्वरक निर्माण इकाईयों का निरीक्षण कर 11 नमूने लिये गए। एक प्रकरण में अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाही की गई। साथ ही 1492 बीज विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण कर 1351 बीज के नमूने संकलित लिये गये और 67 प्रकरणों में अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!