• Sun. Sep 20th, 2026

निर्माता-निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा की फिल्म स्ट्रीट सिंगर टॉप 20 में पहुंची

BySurendra Jain

Nov 21, 2019

खबर पक्की: 21 नवंबर उज्जैन, रतलाम के जाने-माने फिल्म निर्माता हरीश दर्शन शर्मा जिन्होंने फिल्म मालवा मराठा से अपनी पहचान बनाई और इस फिल्म के अधिकार विदेशी वितरकों ने भी खरीदे है। इनकी फिल्म स्ट्रीट सिंगर जो बैंड वालों की दुर्दशा से संबंधित है को भारतीय चित्र साधना संस्थान द्वारा उज्जैनी लघु चलचित्र प्रतियोगिता मैं देशभर से प्राप्त प्रविष्टियों जिसमें दिल्ली मुंबई कोलकाता जयपुर कोटा जैसी जगह से डेढ़ सौ फिल्मों के आवेदन प्राप्त हुए थे उनमें से टॉप 20 फिल्मों में चयन किया गया है और इस फिल्म की स्क्रीनिंग आगामी 24 नवंबर को उज्जैन में की जा रही है। आयोजकों में से एक संजय व्यास द्वारा उज्जैन में फोन द्वारा बताया गया कि भारतीय चलचित्र साधना संस्थान देशभर में फिल्मकारों को प्रोत्साहन देने के लिए इस तरह के आयोजन हर साल करता है और उज्जैन में यह पहली बार किया जा रहा है रतलाम के फिल्म निर्माता और वेब मीडिया से जुड़े भाई हरीश दर्शन शर्मा को उनकी सफलता के लिए रतलाम मीडिया जगत और रतलाम की शानदार जनता की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं वे इसी तरह समाज में व्याप्त विसंगतियों के ऊपर फिल्में बनाते रहे और फिल्मों के माध्यम से समाज को नई चेतना और संदेश देते रहे।

error: Content is protected !!