• Fri. Sep 18th, 2026

कविता से बच्चों ने समझाया पर्यावरण का महत्व

BySurendra Jain

Jul 13, 2017

रतलाम। बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महू- नीमच हाइवे स्थित नोबल इंटरनेशनल एकेडमी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ स्कूल कैंपस में विभिन्न प्रकार के पौधे रौपे। खास बात यह थी कि ये पौधे बच्चें अपने साथ  घर से लाए थे। इस कार्यक्रम में शहर सी.एस.पी.  विवेक चौहान व समाज सेवी विक्रम सिंह पाटीदार के साथ बच्चो ने कई पौधे लगाये । इस अवसर पर पर्यावरण पर संगीतमय कार्यक्रम भी रखा गया, बच्चों  ने कविता के माध्यम से पर्यावरण का महत्व बताया गया । सी.एस.पी. विवेक चौहान ने बच्चो को पर्यावरण व पेड़ पौधो के महत्व को समझाया एवं बच्चो को तुलसी पौधे घर पर लगाने को दिए । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हीना खान ने किया,स्वागत प्रिंसिपल श्रीमती मेघा वैष्णव व बच्चो द्वारा आभार मदन रायकवार ने माना ।

You missed

error: Content is protected !!