• Tue. Aug 11th, 2026

गिरीश चंद्र मुर्मू होंगे जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी, राधाकृष्ण माथुर लद्दाख के पहले उपराज्यपाल Updated: | Fri, 25 Oct 2019 08:22 PM (IST) गिरीश चंद्र मुर्मू होंगे जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी, राधाकृष्ण माथुर लद्दाख के पहले उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी बनाया गया है। वहीं राधाकृष्ण माथुर लद्दाख के पहला एलजी होंगे। नई दिल्ली। केंद्रीय शासित राज्य बनाए जाने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पहले उपराज्यपाल कौन होंगे? शुक्रवार को इसका फैसला हो गया। जम्मू-कश्मीर के मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बना

BySurendra Jain

Oct 25, 2019

नई दिल्ली। केंद्रीय शासित राज्य बनाए जाने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पहले उपराज्यपाल कौन होंगे? शुक्रवार को इसका फैसला हो गया। जम्मू-कश्मीर के मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। उनके स्थान पर गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी बनाया गया है। वहीं राधाकृष्ण माथुर लद्दाख के पहला एलजी होंगे। यह फैसला 31 अक्टूबर को लागू होगा। एक अन्य बदलाव में पीएस श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साथ ही अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। मुर्मू इसी महीने के आखिरी में रिटायर होने वाले हैं। वहीं राधाकृष्ण माथुर भी पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। यानी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे संवेदनशील केंद्र शासित प्रदेशों में मोदी सरकार ने आईएएस अधिकारियों पर भरोसा जताया है। इससे पहले चर्चा थी कि सत्यपाल मलिक ही जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल हो सकते हैं।
बता दें, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने का काम सत्यपाल मलिक के राज्यपाल रहते ही हुआ है। इस पूरी कवायद के दौरान वे सक्रिय रहे और पूरे प्रशासनिक कामकाज सफलतापूर्वक संभाला।

You missed

error: Content is protected !!