• Tue. Sep 29th, 2026

इंदौर में दो कारों के बीच भीषण टक्कर, आर्मी अफसर के परिवार सहित 6 की मौत

BySurendra Jain

Oct 29, 2019

इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना इलाके में रालामंडल के पास दो कारों की टक्कर के बाद 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 6 लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है, जिन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में मारे जाने वालों में सेना के एक अधिकारी और एक 4 वर्ष का बच्चा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार क्रमांक एमपी 09 सीडी 2251 केप्टिवा और एमएच 03 एडब्ल्यू 4721 मारुति स्विफ्ट डिजायर दोनों कारें बहुत तेज रफ्तार में थीं। इसी दौरान आर्मी अफसर जयप्रकाश झा की कार का टायर पंचर हो गया और वो सीधे सामने से आ रही दूसरी कार से जा टकराई।
बड़ी मुश्किल से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। यह बात सामने आ रही है कि दोनों ही कारें बहुत तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान आमने-सामने टकरा गई। वहां से गुजर रहे लोगों को इस टक्कर की तेज आवाज सुनाई दी और फिर वे उस ओर लोगों को कार से बाहर निकालने के लिए दौड़ पड़े। इन्हीं लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद तेजाजी नगर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
मृतकों के नाम
– आरव पिता जयप्रकाश (4) निवासी समर पार्क महू
– जयप्रकाश पिता नूनू झा (30) आर्मी ऑफिसर
– नूनू झा (65) निवासी महू
– सुमित्रा झा (60) निवासी सदर
– रोशन और गौरव
घायलों के नाम सुरुचि पति जयप्रकाश (22) निवासी समर पार्क महू, रुचि पिता राजेश (19) निवासी महू, अर्जुन पिता शिवदीन (42) निवासी महू, अरशद पिता ताज मोहम्मद (28) इस्लामपुरा जिला गोंडा यूपी, अनवर पिता रमजान (19) निवासी सदर, धनीराम पिता दसई (35) निवासी यादव नगर मुंबई है।

error: Content is protected !!