खबर पक्की: 24 अक्टूबर झाबुआ, जबरदस्त किस्मत के धनी कांतिलाल भूरिया एक बार फिर झाबुआ में अपनी जीत का परचम लहराएंगे। समाचार लिखे जाने तक झाबुआ विधानसभा के उपचुनाव में कांतिलाल भूरिया ने 7000 से ज्यादा मतों की लीड बना ली है 2014 के लोकसभा चुनाव में कांतिलाल भूरिया दिलीप सिंह भूरिया से चुनाव हार गए थे लेकिन डेढ़ साल में ही दिलीप सिंह भूरिया का स्वर्गवास हो गया और उपचुनाव में फिर कांतिलाल भूरिया विजय हुए इसे प्रकार 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांतिलाल भूरिया भाजपा के डामोर से चुनाव हार गए किंतु चुके जी एस डामोर विधायक थे इसलिए फिर विधानसभा की सीट रिक्त हो गई और इसका फायदा फिर कांतिलाल भूरिया को मिला और कांग्रेस ने उन्हें झाबुआ विधानसभा प्रत्याशी बना दिया चुकी वर्तमान में मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार कांग्रेस की है और उसका कार्यकाल करीब-करीब ठीक रहा है उसका फायदा कांतिलाल भूरिया को मिल रहा है और वे चुनाव में विजय होते प्रतीत हो रहे हैं उन्होंने इतनी लीड बना ली है कि उनके जीत करीब-करीब सुनिश्चित है।
