खबर पक्की: 22 अक्टूबर नई दिल्ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने देश नहीं छोड़ने के शर्त पर जमानत दी है। उन्हें एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। हालांकि कोर्ट ने कहा कि यदि किसी और मामले में पी चिदंबरम की जरूरत नहीं हो तो ही रिहा किया जाएगा। बता दें कि सीबीआई से इतर ईडी मामले में पी चिदंबरम हिरासत में हैं।
