• Wed. Aug 12th, 2026

एसडीएम की कार्यवाही में अवैध रूप से रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर ट्राली जप्त

BySurendra Jain

Oct 23, 2019

आलोट। अनुविभागीय अधिकारी चंदर सिंह सोलंकी ने आलोट क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अवैध रूप रेत परिवहन करते हुए 5 ट्रैक्टर ट्राली किए जप्त किए गए। जो कि विक्रमगढ़ फाटक एवं बायपास पर रेत से भरकर अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे थे जिनके नाम पते तलाश करने पर ट्रैक्टर मालिक तेज सिंह पिता भुवान सिंह निवासी मल्हारगढ़ ड्राईवर कालू गीर पिता रतन गीर, ट्रैक्टर मालिक प्रकाश पिता देवी प्रजापत निवासी नागदा, ट्रैक्टर मालिक श्याम सिंह पिता रघुनाथ सिंह निवासी भावगढ़ ड्राइवर प्रकाश पिता बद्री कब्रिया खेड़ी, ट्रैक्टर मालिक बद्री सिंह निवासी भाव गढ़ वार ड्राइवर गोविंद पिता बद्री निवासी भाव गढ़, ट्रेक्टर मालिक जितेंद्र पिता कैलाश चंद्र निवासी नागदा शामिल है।
एसडीएम सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि उक्त पांचों ट्रैक्टर-ट्राली जो बिना नंबर के अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे थे सभी ट्रैक्टरों को आलोट थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी की सुपुर्दगी में किये गये। उक्त कार्यवाही से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचाया है। उत्खनन व परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी है।

error: Content is protected !!