• Wed. Aug 12th, 2026

गुंडों बदमाशों की अब खैर नहीं रतलाम पुलिस ने प्रारंभ किया “ऑपरेशन सफाया”

BySurendra Jain

Oct 24, 2019

खबर पक्की
रतलाम। रतलाम पुलिस ने जिले भर में गुंडागर्दी, ब्याज खोरी हफ्ता वसूली करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध ऑपरेशन सफाया के तहत कार्रवाई की जाने के लिए मुहिम प्रारंभ की है।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि विगत 3 वर्षों से सतत् अपराधो मे संलग्न चाकूबाजी, नकबजनी, निगरानी शुदा बदमाश जैसे अपराधों में संलग्न तथा महिला अपराधों में संलग्न अपराधियो को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्हें थाने पर भी हाजिरी देना होगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गौरव तीवारी ने जिले भर के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को क्षेत्र के अपराधियों के संधारित किए गए रिकार्ड को देखने और पिछले कई वर्षों से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध भी सख्त सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अधिक से अधिक सूचनाएं प्राप्त करने के निर्देश भी दिए हैं।
इसके लिए कोई भी आम व्यक्ति भी पुलिस अधीक्षक को मोबाइल नंबर 70491 27796 पर दे सकता है। सूचना देने वालों का नाम पुलिस द्वारा गोपनीय रखा जाएगा। रतलाम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि जो भी लोग ब्याज खोरो व गुंडों से परेशान हैं वह इस नंबर पर सूचना देकर पुलिस का अधिक से अधिक सहयोग करें ताकि घटना घटित होने के पहले ही अपराधी तत्वों को दबोचा जा सके।

error: Content is protected !!