रतलाम। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर एसडीएम शहर श्रीमती लक्ष्मी गामड़, सिटी पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान, तहसीलदार गोपाल सोनी ने संयुक्त दल के साथ ग्राम बिबड़ोद के बाबूलाल पिता रतनलाल पोखरना के फटाका गोडाउन की मौके पर जांच की।
बताया गया कि विस्फोटक अधिनियम 1984 एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 तथा विस्फोटक नियम 2008 के तहत गोडाउन की नियमानुसार जांच के दौरान 240 आतिशबाजी के बॉक्स पाए गए। गोडाउन पर 3 अग्निशमन यंत्र तथा पानी की टंकी पाई गई। आसपास कोई आबादी क्षेत्र नहीं पाया गया। परिसर की जांच के दौरान पानी की उपलब्धता एवं सुरक्षा के संबंध में लाइसेंसधारी को निर्देशित किया गया।
फटाका गोडाउन की जांच की गई
