खबर पक्की: 20 अक्टूबर रतलाम, आज उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने जिला चिकित्सालय रतलाम में सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थ लेखापाल पुरुषोत्तम को ₹8000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। बताया जाता है कि उक्त राशि स्थापना कार्यालय में ही पदस्थ रानी नेल्सन से उसके जीपीएफ जारी करने के एवज में मांगी जा रही थी। सूत्रों की मानें तो उक्त लेखापाल को जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सा विभाग के प्रमुख का वरद संरक्षण प्राप्त है और इसे कारण उक्त लेखापाल अपने मनमर्जी करता रहता था और किसी के भी भुगतान के एवज में राशि प्राप्त करना उसकी आदत में शुमार था। लोकायुक्त पुलिस को छोटी मछली के साथ-साथ बड़े मगरमच्छों का भी पता लगाना चाहिए क्योंकि बगैर उनके संरक्षण के यह संभव नहीं है।
