• Wed. Sep 30th, 2026

दिपावली एवं क्रिसमस त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए विशेष गाडिय़ों का परिचालन

BySurendra Jain

Oct 19, 2019

रतलाम। दिपावली एवं क्रिसमस के दौरान गाडिय़ों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर स्पेशल गाडिय़ों का परिचालन किया जा रहा है जिसका विवरण निम्नानुसार गाड़ी 82907/82908 मुम्बई सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन-मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट सुविधा स्पेशल ट्रेन (03 फेरे) गाड़ी संख्या 82907 मुम्बई सेंट्रल लखनऊ सुविधा स्पेशल एक्सप्रेस 24 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रति गुरूवार को मुम्बई सेंट्रल से 19.35 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (05.15/05.20 शुक्रवार), उज्जैन(7.00/07.10) होते हुए शुक्रवार को 20.40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 82908 लखनऊ मुम्बई सेंट्रल सुपरफास्ट सुविधा स्पेशल एक्सप्रेस 25.10.19 से 08.11.19 तक प्रति शुक्रवार को लखनऊ से 22.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन(11.25/11.30 शनिवार) एवं रतलाम (13.10/13.15 बजे) होते हुए शनिवार को 23.00 बजे मुम्बई पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनो दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदारामनगर, बिना, झांसी, ओरई, एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में दो सेकेंड एसी, आठ थर्ड एसी, तीन एसी चेयरकार एवं दो सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
गाड़ी 09013/09014 मुम्बई सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन-मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन स्पेशल किराया के साथ (03 फेरे) गाड़ी संख्या 09013 मुम्बई सेंट्रल लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 14.11.19 से 28.11.19 तक प्रति गुरूवार को मुम्बई सेंट्रल से 19.35 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (05.15/05.20 शुक्रवार), उज्जैन(07.00/07.10) होते हुए शुक्रवार को 20.40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09014 लखनऊ मुम्बई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 15.11.19 से 29.11.19 तक प्रति शुक्रवार को लखनऊ से 22.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन(11.25/11.30 शनिवार) एवं रतलाम (13.10/13.15 बजे) होते हुए शनिवार को 23.00 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनो दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बिना, झांसी, ओरई, एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में दो सेकेंड एसी, आठ थर्ड एसी, तीन एसी चेयरकार एवं दो सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
गाड़ी संख्या 82915 बान्द्रा टर्मिनस गोरखपुर सुविधा स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 25.10.19 से 08.11.19 तक प्रति शु्क्रवार को बान्द्रा टर्मिनस से 06.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद(15.00/15.02), रतलाम(16.40/17.00) एवं नागदा(18.28/18.30) होते हुए शनिवार को 18.20 बजे गोरखपुर पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 82916 गोरखपुर बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट सुविधा स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 26.10.19 से 09.11.19 तक प्रति शनिवार को गोरखपुर से 21.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा(21.40/21.42 रविवार), रतलाम(22.30/22.50) एवं दाहोद(00.15/00.17 सोमवार) होते हुए सोमवार को 09.20 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी।
इस ट्रेन का दोनो दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम,नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अचनेरा, मथुरा जं., हाथरस सिटी, कासगंज, फारुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकेंड एसी, चार थर्ड एसी, ग्यारह स्लीपर एवं तीन सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
गाड़ी संख्या 09417 अहमदाबाद-पटना स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 09.11.19 से 30.11.19 तक प्रति शनिवार को अहमदाबाद से 19.55 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(03.00/03.05 रविवार) एवं नागदा(03.48/03.50) होते हुए सोमवार को 08.45 बजे पटना जंक्शन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09418 पटना अहमदाबाद स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 11.11.19 से 02.12.19 तक प्रति सोमवार को पटना से 11.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा(14.00/14.02 मंगलवार) एवं रतलाम(15.15/15.20) होते हुए मंगलवार को 22.20 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनो दिशाओं में नडियाड, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडोन सिटी, बयाना, आगरा फोर्ट, टूण्डला, कानपुर सेंट्रल, इलाहाबाद, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन गोधरा-आनंद होकर जाएगी। इस ट्रेन में एक सेकेंड एसी, चार थर्ड एसी, ग्यारह स्लीपर एवं तीन सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। गाड़ी संख्या 82937 इंदौर-पटना सुविधा स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 25.10.19 से 01.11.19 तक प्रति शुक्रवार को इंदौर से 23.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास(00.06/00.08 शनिवार), उज्जैन(00.50/01.10) होते हुए रविवार को 02.50 बजे पटना जंक्शन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी 09308 पटना-इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस, दिनांक 27.10.19 से 03.11.19 तक प्रति रविवार को पटना से 05.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन(10.40/11.00 सोमवार) एवं देवास(11.45/11.47) होते हुए सोमवार को 13.20 बजे इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनो दिशाओं में देवास, उज्जैन, विदिशा, बिना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
गाड़ी संख्या 09307 इंदौर-पटना स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 08.11.19 से 13.12.19 तक प्रति शुक्रवार को इंदौर से 23.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास(00.06/00.08 शनिवार), उज्जैन(00.50/01.10) होते हुए रविवार को 02.50 बजे पटना जंक्शन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी 09308 पटना-इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस, दिनांक 10.11.19 से 15.12.19 तक प्रति रविवार को पटना से 05.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन(10.40/11.00 सोमवार) एवं देवास(11.45/11.47) होते हुए सोमवार को 13.20 बजे इंदौर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का दोनो दिशाओं में देवास, उज्जैन, विदिशा, बिना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में दो सेकेंड एसी, चार थर्ड एसी, आठ स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

You missed

error: Content is protected !!