• Wed. Aug 12th, 2026

मंदी और पारिवारिक तनाव से परेशान होकर फेक्ट्री संचालक ने की आत्म हत्या

BySurendra Jain

Oct 17, 2019

रतलाम। आर्थिक मंदी और पारिवारिक तनाव से परेशान एक फैक्ट्री संचालक ने गुरुवार शाम अपनी ही फैक्ट्री में आत्महत्या कर ली। संचालक ने अपनी फैक्ट्री में बनने वाली प्लास्टिक की रस्सी से खुद को परिसर में खड़े एक पेड़ से लटका लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कीर्ति पिता जगन्नाथ जैन उम्र 39 साल निवासी नयागांव ने आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि ओद्योगिक क्षेत्र में श्री ट्रेडर्स उसकी फैक्ट्री थी जहां कचरे से मिलने वाली थैलियों, प्लास्टिक से रस्सी बनाई जाती थी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कुछ समय से उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था जिसके कारण वह करीब तीन महीनों से अपनी मां गीताबाई के साथ फैक्ट्री में ही रह रहा था। कीर्ति जैन पर बाजार का लाखों रुपए का कर्ज भी था। उसकी माली हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह समय से बिजली का बिल भी नहीं भर पाया और करीब 4 दिनों से उसकी फैक्ट्री की बिजली भी कट गई थी। वह अपनी मां के साथ बंद फैक्ट्री में बिना बिजली के रह रहा था, जहां गुरुवार दोपहर उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने सूचना पर फैक्ट्री पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद ही आत्महत्या की वजह और अन्य बातों का ठोस पता चल सकेगा।

error: Content is protected !!