• Tue. Aug 11th, 2026

Ayodhya Case : सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने फाड़ा नक्‍शा, CJI हुए नाराज

BySurendra Jain

Oct 16, 2019

नई दिल्‍ली। Ayodhya land dispute case अयोध्‍या भूमि विवाद मामले में आज सुनवाई पूरी हो सकती है। निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक, आज दोनों पक्षकारों की दलीलों के बाद मोल्डिंग ऑफ रिलीफ पर दलील पेश की जाएगी और इस बात की काफी संभावना है कि फैसला भी सुरक्षित कर लिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को रामलला के वकील सीएस वैधनाथन से कहा था कि वे बुधवार को 45 मिनट बहस पूरी कर लें।
– समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अधिवक्‍ता द्वारा सौंपे गए कागजात और नक्‍शे को अदालत में फाड़ दिया।
– मामले में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के वकील की दलील के बाद सीजेआई रंजन गोगोई ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि इसी तरह बहस और दलीलें चलती रही तो हम कोर्ट के बाहर चले जाएंगे।
– मुस्लिम पक्ष के वकील ने शीर्ष अदालत में कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट का फैसला मानेंगे।
– CJI रंजन गोगोई ने मामले में एक पक्ष हिंदू माया सभा के हस्तक्षेप के आवेदन को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला आज शाम पांच बजे तक खत्म हो जाएगा। अब बहुत हुआ…
– राम जन्मभूमि मामले में 40वें दिन की सुनवाई शुरू हो गई है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सुनवाई आज शाम पांच बजे तक पूरी हो।

You missed

error: Content is protected !!