भोपाल। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक भीषण कार दुर्घटना की खबर है। जानकारी अनुसार इस दुर्घटना में चार राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार से खिलाड़ी ध्यानचंद्र ट्रॉफी में खेलने के लिए इटारसी से होशंगाबाद जा रहे थे, जब उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर रायसलपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों और घायलों का नाम अभी तक पुलिस ने उजागर नहीं किया है।
दुर्घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन कहा जा रहा है कि बोलेरो की कार से टक्कर हो गई और यह हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों ने इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मदद से घायल खिलाड़ियों को कार से निकालकर अस्पताल में इलाज में भर्ती कराया।
भीषण कार दुर्घटना, चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत, तीन घायल
