• Wed. Sep 30th, 2026

मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग पर वकीलों की हड़ताल

BySurendra Jain

Oct 11, 2019

इंदौर। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग पर शुक्रवार को पूरे मध्यप्रदेश के वकील हड़ताल पर रहे। जिससे बड़ी संख्या में आज केसों में सुनवाई नहीं हुई। स्टेट बार काउंसिल के आव्हान पर लाखों वकीलों ने काम बंद रखा। मंदसौर में वकील की हत्या के बाद एक बार फिर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रही है। हडताल करने वालों का कहना है कि लंबे समय से वकीलों के साथ प्रदेश में आए दिन घटनाएं हो रही है। अपनी सुरक्षा को लेकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग कर रहे वकील फिलहाल 1 दिन की स्ट्राइक पर है यदि सरकार नहीं सुनती है तो आगे भी यह काम बंद रख सकते हैं। प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर सहित सभी जगह वकीलों ने काम नहीं किया।
इंदौर की जिला कोर्ट में शुक्रवार को बड़ी संख्या में वकील तो पहुंचे उन्होंने कालाकोट भी पहना और पक्षकार को कोई परेशानी ना हो इसलिए अपनी टेबल पर भी बैठे लेकिन कोई काम नहीं किया। यह पहली बार नहीं है जब वकील इस एक्ट की मांग कर रहे है। इसके पहले वकील विवेक तन्खा के नेतृत्व में सीएम कमलनाथ से वकीलों ने इसकी मांग की थी। जिसके बाद सीएम ने कहा था कि सरकार प्रदेश में वकीलों की सुरक्षा के लिए यह एक्ट लेकर आएगी। इस मामले में पहले कुछ मंत्रियों और विधायकों ने आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसके बाद वकीलों ने पहले भी एक दिन की हड़ताल करके विरोध जताया था। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा इस मामले में कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया।

You missed

error: Content is protected !!