• Wed. Sep 30th, 2026

राज्य शासन से दक्षता उन्नयन कार्यक्रम में पदक प्राप्त करने वाली शालाएं कलेक्टर के हाथों सम्मानित

BySurendra Jain

Oct 11, 2019

रतलाम। राज्य शासन के दक्षता उन्नयन कार्यक्रम के तहत स्वर्ण रजत तथा कांस्य पदकों से सम्मानित जिले की शालाओं के प्राचार्य सम्मानित किए गए। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। ज्ञातव्य है कि दक्षता उन्नयन कार्यक्रम में जिले की 114 शालाओं को पदकों से सम्मानित किया गया था, इनमें 16 शालाओं को स्वर्ण पदक 26 शालाओं को रजत पदक तथा 59 शालाओं को कांस्य पदक राज्य शासन द्वारा प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि जिले में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में छोटे-छोटे प्रयासों से उल्लेखनीय सुधार आया है। अब आगे यह चलाएं ऐसा प्रयास करें कि जिन्हें स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है वह और अधिक उपलब्धियां अर्जित करें। इसी प्रकार कांस्य पदक प्राप्त करने वाली शाला रजत पदक के लिए एवं रजत पदक प्राप्त करने वाली शाला स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रयास करें। कलेक्टर ने कहा कि उल्लेखनीय परिणामों के लिए स्वयं के प्रयास सबसे महत्वपूर्ण होते हैं विद्यालयों में शिक्षकों को अपने स्तर पर प्रयास करना होगा कि वह अपनी शाला के परिणामों को ऊंचाइयों पर ले जा सके।

You missed

error: Content is protected !!