खबर पक्की- रतलाम।सैलाना में अलाउंस करते समय एक व्यक्ति के साथ मारपीट सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मी ने की उसके बाद नगर की जनता एकत्रित होकर थाने पर पहुंची और पुलिस कर्मी को सस्पेंड करने तथा उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग करने लगी। विवाद को बढ़ता देख एसडीम कामिनी ठाकुर थाने पर पहुंची उसके कुछ समय बाद रतलाम से एडिशनल एसपी इंद्रजीत बाकरवाल भी सैलाना पहुंचे तथा संबंधित आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शीतला माता मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 11 दिवसीय गरबे का आयोजन का समापन हो रहा था उसके लिए नाथूलाल राठौड़ द्वारा माइक से अलाउंस किया जा रहा था लेकिन सिविल ड्रेस में वहां पर पहुंचे आरक्षक नितिन सक्सेना द्वारा नाथूलाल के साथ गाली गलौज करते हुए दो तीन चाटे जड़ दिए जिसके बाद विवाद बढ़ गया और वहां पर नगर की जनता एकत्रित हो गई तथा थाने पर पहुंचे जहां पर आरक्षक के विरूध्द सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर दो घंटे तक हंगामा बना रहा रतलाम से एसपी इंद्रजीत बाकरवाल के पहुचने के बाद मामला शांत हुआ।
इनका कहना
नगर वासियों ने जो भी बाते आरक्षक के विरूध्द कही है तीन दिन में जांच कर ली जाएगी। प्रथम दृष्टया आरक्षक को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया गया।
एएसपी
इंद्रजीत बाकरवाल
आरक्षक ने जड़ा चाटा,नगर वासी पहुचे थाने, आरक्षक सस्पेंड
