• Tue. Sep 29th, 2026

अनंतनाग में डीसी दफ्तर के बाहर ग्रेनेड हमला, 10 से ज्यादा घायल

BySurendra Jain

Oct 5, 2019

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ग्रेनेड हमला हुआ है। शहर में स्थिति डीसी दफ्तर के बाहर भीड़ पर अज्ञात शख्स द्वारा ग्रेनेड फेंक दिया गया। इस धमाके में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। शुरुआती जानकारी के अनुसार जहां ग्रेनेड फेंका गया वहां काफी भीड़ थी और लोग संभल पाते इससे पहले ही धमाका हो गया और इसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। धमाके के तुरंत बांद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंद करते हुए आरोपी शख्स की तलाश में सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि यह हमला सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किया गया था।

You missed

error: Content is protected !!