• Fri. Sep 18th, 2026

फिल्मी स्टाईल में युवक को बचाया पुलिसकर्मी जादौन को देखकर भागे बदमाश

BySurendra Jain

Sep 18, 2019

रतलाम/इप्का फेक्ट्री के पास कन्हैया होटल से कुछ दुरी पर हाईवे रोड पर एच एफ डीलक्स मोटर सायकिल पर सवार दो भाइयों को स्कारफीयो में आये 15 से 20 युवकों ने दिन दहाड़े चलती गाड़ी पर ही लट्ठों से मारपीट की गई साथ ही लोहे के पाइप से भी मारपीट कर रहे थे जिससे आसपास रोड पर जाम जैसे हालात हो गये लगभग 100 से अधिक लोग इस तमाशे को देख रहे थे मगर इतनी भीड़ में से किसी ने हिम्मत नही दिखाई लेकिन रास्ते से गुजर रहे वर्तमान नामली थाने मे प्रदस्थ आरक्षक योगेन्द्र जादौन ने सड़क पर भीड़ को देखकर अपनी गाड़ी को रोककर फिल्मी स्टाइल में कुलदीप सिंह निवासी सेजावता के सिर पर लोहे के पाइप के वार होने से बचाया वही 15 से 20 गुंडो के द्वारा जब पुलिस आरक्षक योगेन्द्र जादौन को देखा तो पुलिस- पुलिस चिल्लाकर साथियों के साथ फरार हो गये वही काले कलर की स्कॉर्पियो भी स्पाट पर ही छोड़कर भाग गये जिस पर जादौन के द्वारा कन्ट्रोल रूम, औद्योगिक थाना व नामली थाने को सुचना दी गयी जिस पर नामली थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला व औद्योगिक थाना प्रभारी सेंगर घटना स्थल पर पहुँचे व स्कार्पियो व लोहे के पाइप जप्त कर लिए।

You missed

error: Content is protected !!