रतलाम। जिले के नामली थाना क्षेत्र के ग्राम भदवासा में राजेश पिता नगुलाल चावरे के घर आकाशीय बिजली गिरने से शॉर्ट सर्किट हुआ और गैस का चूल्हा भभक गया। इससे घर मे आग लग गई, देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल लेकर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से घर मे रखा हजारों का सामान जल गया, कोई जनहानि नहीं हुई।नामली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
