• Thu. Aug 13th, 2026

गोदावरी नदी में 61 लोगों के साथ नाव डूबी, 11 की मौत, कई लापता

BySurendra Jain

Sep 15, 2019

पूर्व गोदावरी। आंध्र प्रदेश के गोदावरी नदी में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। रविवार दोपहर 61 सैलानियों को ले जा रही एक नाव डूब गई। 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई है। 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं।
घटना के बाद सीएम जगनमोहन रेड्डी ने जिले में मौजूद मंत्रियों को राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करने को कहा है। इसके साथ ही इलाके में सभी नाव सेवाओं को तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं मृतकों को 10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है।
यह दुर्घटना पूर्वी गोदावरी जिले के देवीपाटनम मंडल में काचुलुरु गांव के पास हुई। नाव पर 61 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 50 पर्यटक थे और 11 नाव में काम करने वाले कर्मचारी थे। बताया जा रहा है कि सैलानि गोदावरी नदी के पास पापिकोंडालु पहाड़ियों को देखने के लिए जा रहे थे।
राहत बचाव के लिए एनडीआरएफ की दो टीमों को लगाया गया है। हर एक टीम में 30 सदस्य हैं। वहीं, पर्यटन विभाग की दो नावों को भी बचाव कार्य में लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि गोदावरी नदी में कल तक लगभग 5 लाख क्यूसेक बाढ़ का पानी आ गया था, जिसके बाद पर्यटक सेवाएं रोक दी गईं थी। बाढ़ के पानी में कमी के के कारण अधिकारियों ने फिर से पर्यटक नौकाओं को अनुमति दे दी।
नौका सेवाओं के लाइसेंस निलंबित : मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पूर्वी गोदावरी जिले के अधिकारियों ने क्षेत्र में सभी नौका सेवाओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। नावों के लाइसेंस की जांच भी शुरू कर दी गई है। कच्चुलुरु के पास हुआ हादसा सूत्रों ने बताया कि नाव देवीपटनम के पास गांडी पोचम्मा मंदिर से पर्यटन स्थल पापीकोंडालु के लिए निकली थी। कच्चुलुरु के पास ही वह हादसे का शिकार हो गई। तेलंगाना के थे 22 सैलानी समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक हादसे का शिकार हुई नाव में सबसे ज्यादा 22 सैलानी तेलंगाना के थे। ये सभी लोग हैदराबाद के रहने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने 24 लोगों को बचाया है।

You missed

error: Content is protected !!