• Thu. Aug 13th, 2026

सतना के त्यौधरा में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

BySurendra Jain

Sep 15, 2019

सतना। जिले के त्यौधरा गांव में रविवार सुबह तालाब में नहाने पहुंचे दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चार बच्चे यहां नहाने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान दो बच्चे डूबने लगे, साथियों ने तुरंत इसकी खबर ग्रामीणों को दी, लेकिन तब तक वे वहां पहुंचे बच्चों की मौत हो चुकी थी। मृतकों के नाम शिवम द्विवेदी और शिवांश द्विवेदी हैं। बड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद रामपुर बघेलान विधायक विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे।

You missed

error: Content is protected !!