• Fri. Sep 18th, 2026

उदयपुर-इंदौर ट्रेन रद्द, इंदौर-भिलवाड़ा रतलाम तक चलेगी

BySurendra Jain

Sep 15, 2019

इंदौर। कोटा मंडल और मंदसौर में रेल ट्रैक पर पानी क्लियर होने से यातायात सामान्य हुआ है। 15 सितंबर 2019 को उदयपुर से इंदौर आने वाली गाड़ी रैक उपलब्ध ना होने के कारण रद्द रहेगी और इंदौर नहीं आएगी। उधर इंदौर से भिलवाड़ा जाने वाली डेमू को रतलाम में समाप्त किया है तथा यह ट्रेन रतलाम से भीलवाड़ा के बीच रद्द रहेगी।
इसके पहले इंदौर से जयपुर जाने वाली ट्रेन शनिवार रात अचानक निरस्त कर दी गई थी। ट्रेन के छूटने का समय 10.25 था। अचानक हुई घोषणा से नाराज यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर दिया। उनका कहना था ट्रेन रद्द होने की घोषणा पहले करना चाहिए थी। ट्रेन रद्द होने के बाद कई यात्री वापस घर लौट गए। वहीं, रतलाम और कोटा रेल मंडल के मंदसौर-दलौदा रेल खंड पर भारी बारिश से हुए जलजमाव से शनिवार को रेल सेवाओं पर असर हुआ। इससे इंदौर आने वाले और अन्य शहरों में जाने वाले हजारों यात्री परेशान हुए। शनिवार शाम जाने वाली 19329 इंदौरउदयपुर एक्सप्रेस को रद्द किया गया। ट्रेन नंबर 14801 जोधपुर-इंदौर ट्रेन को नीमच में शॉर्ट टर्मिनेट करना पड़ा। 19333 इंदौर-बीकानेर महामना एक्सप्रेस को रतलाम-मंदसौर खंड के बजाय नागदा-कोटा रूट पर डायवर्ट किया गया।
रेलवे जनसंपर्क विभाग ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर जलजमाव के कारण ट्रेनें कई घंटे देरी से चलीं। 12465 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस अपने तय समय से आठ घंटे देरी से रवाना हुई। 12466 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से इंदौर पहुंची। 12416 नई दिल्लीइंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार को सात घंटे 17 मिनट देरी से इंदौर पहुंची। यही रैक वापसी में 12415 इंदौर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूप में चलता है, इसलिए इंदौर-नई दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन इंदौर से दो घंटे देरी से रवाना हो सकी।

You missed

error: Content is protected !!