• Thu. Aug 13th, 2026

धामनोद में बड़ी लूट, खरगोन के परिवार से मारपीट कर 2 लाख लूटे

BySurendra Jain

Sep 13, 2019

धार। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र इलाके में बीती रात बदमाशों ने खरगोन के एक परिवार से करीब 2 लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। बताया जा रहा है कि परिवार कार से इंदौर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में टायर पंचर हो गया। इसके बाद जब वे टायर बदल रहे थे, तभी बदमाश वहां पहुंची और वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार अतुल पिता घनश्याम राठौर निवासी झिरनिया जिला खरगोन, निखिल पिता द्वारकादास महाजन 28 वर्ष, मनोज पिता सुरेश चंद महाजन 19 वर्ष, अंकित पिता प्रकाश चंद महाजन 28 वर्ष, कार चालक माधव पिता आसाराम मालवीय 34 वर्ष, दीपक उर्फ मल्लू पिता लक्ष्मण राठौर 35 वर्ष रामनगर खंडवा अपनी कार से खरगोन से इंदौर जा रहे थे।
एबी रोड कुंदा फाटे पर कार का पहिया पंचर होने से जैसे ही टायर बदलने के लिए कार रोकी तो चार बदमाशों ने लाठी पत्थरों से मारपीट कर पांच सोने की चेन, एक अंगूठी चांदी की, एक लैपटॉप, टाइटन कंपनी की घड़ी, एटीएम कार्ड, नगद 1 लाख 92000 रुपए लूट ले गए। मारपीट में मनोज व अंकित, माधव को चोट आई देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की सर्चिंग अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

You missed

error: Content is protected !!