नई दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने गृह मंत्रालय में तैनात एक अधिकारी धीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। इस अधिकारी को किसी केस में 16 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआइ ने रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है कि किसी आइपीएस अधिकारी के खिलाफ जांच चल रही थी, जिसमें घूस की पेशकश की गई थी। धीरज कुमार को उनके घर पर ही रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें 16 लाख रुपये कैस के साथ गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया ‘हमने आज सुबह 16 लाख रुपये की कथित रिश्वत के साथ गृह मंत्रालय में एक अनुभाग अधिकारी के रूप में तैनात धीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।
अधिकारी के अनुसार, धीरज सिंह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी से जुड़े एक मामले के रफा दफा कराने की कोशिश कर रहा था। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि सिंह एक IPS अधिकारी से जुड़े मामले को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था और एजेंसी के जांच अधिकारियों के पास मामले को निपटाने के लिए दो करोड़ रुपये का ऑफर दिया था।
ऐसे पकड़ा गया
सीबीआई के अधिकारी ने घूस लेने से मना कर दिया और एजेंसी के बड़े अधिकारियों को धीरज से मिली घूस की पेशकश की जानकारी दी। इसके बाद धीरज को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। इसके बाद अधिकारी ने उन्हें घूस की पहली किस्त यानी 16 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। सिंह से फिलहाल सीबीआई के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
CBI ने गृह मंत्रालय में तैनात अधिकारी धीरज कुमार सिंह को घूस लेते हुए किया गिरफ्तार
