• Thu. Sep 17th, 2026

फर्जी शस्त्र लाइसेंस में रतलाम के चार दिग्गज गिरफ्तार, एक फरार

BySurendra Jain

Sep 9, 2019

खबर पक्की: 9 सितंबर रतलाम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने रतलाम जिले में शस्त्र लाइसेंस धारियों की जानकारी केवल अकाउंट के दौरान को शस्त्र लाइसेंस धारियों के अपराधिक रिकार्ड होने पर नागालैंड राज्य से शस्त्र लाइसेंस प्राप्त कर उनके उपयोग करने वाले पांच लोगों पर प्रकरण दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिला न्यायालय में पेश किया वहां पर 10 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि एसआईटी द्वारा करीब 5 माह तक संपूर्ण जिले की शस्त्र लाइसेंसों का सूक्ष्मता से जांच की गई जिसमें संदेह होने पर शस्त्र लाइसेंस जीवन सिंह पिता शेर सिंह राठौर निवासी शेरपुर राजेन्द टाक पिता रामचन्द टाक निवासी दिनदयाल नगर रतलाम,कमरूध्दीन पिता बरकत अली निवासी डाट की पुल रतलाम,मुकेश पिता शंकरलाल प्रजापति निवासी विधूत कालोनी जावरा,अविनेन्द सिह पिता रघूनाथ सिह भाटी निवासी बैरछा थाना बिलपाक के नाम से नागालेन्ड राज्य से शस्त्र प्राप्त किए थे।
पुलिस ने उक्त के कब्जे से शस्त्र व कारतूस जब्त कर लायसेन्सी गणो के विरूध्द कूटरचित दस्तावेज तैयार करने छल पूर्वक शस्त्र प्राप्त करने की कार्यवाही करते हुए आरोपीयो को न्यायालय मे पेश कीया।जहा न्यायालय ने दस दिन का पुलिस रिमान्ड दिया।

error: Content is protected !!