• Thu. Sep 17th, 2026

ऑफर के नाम पर उपभोक्ताओं को लूटना बंद करे कम्पनियाँ

BySurendra Jain

Sep 8, 2019

खबर पक्की- रतलाम। आज कल मार्केट में खुल्ली लूट मचा रखी हे हर किसी ने ऑफर के नाम पर। आज मार्केट में कोई भी समान खरीदने जाओ हर माल सेट के साथ बिक रहा हे।उपभोक्ता को लेना एक ओर दुकानदार देता 3 या 4 जो भी सेट उसे कम्पनी द्वारा स्किम में दिया गया।ऑफर के नाम ओर ग्यारंटी से खुली लूट मचा रखी है।जैसे मुझे बॉडी स्प्रे लेना जो पहले 100 रु में मिलता था अब वही स्प्रे 195 रुपये में लेना पड़ेगा क्योंकि कम्पनी ने उसके साथ फैशवाश को साथ मे फ्री देने का बोलकर 95 रुपये की ट्यूब जबरन लेना अनिवार्य कर दिया।
अगर कस्टमर नही ले तो भी बॉडी स्प्रे 195 का ओर ले तो भी 195 का।इसी तरह मॉस्किटो मशीन ऑलआऊट पहले 65 रुपये का था जिसे 95 रुपए mrp करके स्पेशल ऑफर के नाम से 10 रुपये कम करके 85 रुपये में बेची जा रही है।कीमतों का भी किसी कम्पनी का कोई निर्धारित समय और पैमाना नही की कब और कितना बढ़ना चाहिये।जिसकी जो मर्जी आए लूट रहे है।पूछो तो gst लगने की बात करते है जबकि हकीकत ये है कि कितने लोग gst भरते है।बिना भरे उपभोक्ता से gst के नाम से भी लोग एक्सट्रा रुपये ले रहे है।और बिल भी नही दे रहे है।65,70 रुपये में मिलने वाली मच्छर अगरबत्ती भी 109 रुपये करके ऑफर के नाम पर 89 रुपये में बिक रही है।ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब मजदूरों को साबुन 1 की जगह 4 का सेट देते है और 1 लेने पर ऑफर के नाम से 10 रु का साबुन 12,13 ओर कहि कहि 15 रुपये में भी बेच रहे है।जॉय बॉडी लोशन की बोटल के साथ छोटी बॉटल एक्स्ट्रा लेना पड़ती है जिसकी कीमत उस बॉडी लोशन की बोटल पर Mrp बढ़ाकर ली जा रही है और 32 रुपये की छूट लिखकर कम्पनी लोगो को भृमित कर रही है।
जो आम लोगो के साथ आंखों देखा छल किया जा रहा है।
इसे रोकने की आवश्यकता है।
प्रशासन और सरकार इस ओर अपना ध्यान आकर्षित करे। उक्त चेतावनी भगवा स्वयं सेवक संघ के मोतीलाल जैन ने देते हुए कहा
वरना भगवा स्वयं सेवक संघ इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगा।

error: Content is protected !!