रतलाम -नीमच /नीमच जिले की जनपद पंचायत जावद मे कार्यरत बाबू लक्ष्मण गुर्जर को लोकायुक्त पुलिस ने 6 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा।
मिली जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश धाकड़ ने अपनी बहनों के विवाह सहायता योजना के तहत की जाने वाली राशि जारी करवाने के लिए जनपद जावद में पदस्थ बाबू लक्ष्मण गुर्जर ने 9 हजार रूपये की मांग की थी। जिसकी शिकायत प्रकाश में लोकायुक्त एसपी उज्जैन को की थी लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने आज जावद में लक्ष्मण सिंह को 6हजार की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। लोकायुक्त इन डीएसपी बसंत श्रीवास्तव ने उक्त व्यक्ति को रिश्वत लेते रंगे गिरफ्तार किया।लोकायुक्त टीम में आरक्षक विशाल शिवकुमार,इसरार, रमेश डाबर सहायक ग्रेड 3 भी उपस्थित थे।
जनपद पंचायत का बाबू रिश्वत लेते धराया, जानिए खबर पक्की मे
