रतलाम। तहसील क्षेत्र के ग्राम हतनारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय प्रागण में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम रतलाम के सहयोग से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर देवेंद्र सिंह पंवार, मुकेश मीणा विकास अधिकारी मंचासीन रहे। मुख्यअतिथियों द्वारा मां सरस्वती व राष्ट्रपति स्वरपल्ली डॉ राधाकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने उदबोदन में बच्चो को पढ़ाई का महत्व बताते हुए अच्छा भविष्य बनाने की बात कही। वही विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम मुकेश मीणा ने अपने उदबोधन में बीमा संबंधी जानकारी प्रदान की व गरीब निर्धन छात्रों को 15 जोड़ी ड्रेस व चप्पल प्रदान करने की घोषणा की। छात्र-छात्राओं ने भी अपने गुरुओं के सम्मान में कविता पाठ संस्मरण किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश पाटीदार ने किया व आभार भगवती लाल नागर ने माना।
इस दौरान न्यूज वल्र्ड के चेतन शर्मा, सरपंच भगीरथ पाटीदार, सुंदरलाल, प्राचार्य सरोज, प्रकाश डाबी व स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
शिक्षक दिवस पर हतनारा में शिक्षकों का सम्मान किया
