खबर पक्की- रतलाम/ रतलाम रेल मंडल रेल प्रबंधक आरएन सुनकर को राज्य भाषा कार्यन्वनयन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए “रेल मंत्री राजभाषा रजत पद” से 17 सितंबर को सम्मानित होंगे। यह सम्मान रेल भवन कक्ष द्वितीय तल दिल्ली पर आयोजित कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।
राजभाषा कार्यन्वनयन के क्षेत्र में रतलाम रेल प्रबंधक आरएन सुनकर ने मंडल क्षेत्र में वर्ष 2018 -19 में सराहनीय कार्य करने पर उपरोक्त पद से सम्मानित होंगे। इस आशय का पत्र पश्चिम रेलवे मुंबई के महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता को दिल्ली से जारी हुआ है।
डीआरएम सुनकर “राजभाषा रजत पद” से होंगे सम्मानित
