• Sat. Oct 3rd, 2026

पूर्व BJP मंत्री व सांसद चिन्मयानंद को झटका: छात्रा के आरोपों की होगी SIT जांच- सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को दिया निर्देश

BySurendra Jain

Sep 2, 2019

खबर पक्की :2 सितंबर नई दिल्ली,पूर्व BJP सांसद स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को स्पेशल टास्क फोर्स (SIT) गठित करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच होनी चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि यह जांच आईजी रैंक के अधिकारी करेंगे। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने लड़की और उसके घरवालों को सुरक्षा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है. चिन्मयानंद पर उनके ही कॉलेज में पढ़ने वाली एक लॉ स्टूडेंट ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

error: Content is protected !!