• Fri. Aug 14th, 2026

महाराष्ट्र के धुले की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 की मौत, 43 घायल

BySurendra Jain

Aug 31, 2019

मुंबई। सेंधवा से 50 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र राज्य के शिरपुर की इस केमिकल फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह उस वक्त हुआ जब गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया और इसकी चपेट में कर्मचारी आ गए।
एसपी धुले, विश्वास पंधारे के मुताबिक अब तक 6 लोगों की मौत हुई है और 43 घायल हुए हैं। घायलों का महाराष्ट्र के धुलिया और शिरपुर स्थित अस्पताल में उपचार जारी है। बचाव कार्य अभी जारी है। फैक्ट्री में अभी भी लोग फंसे हुए भी बताए जा रहे हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त फैक्ट्री में 70 से ज्यादा लोग मौजूद थे। अब भी 50 से 60 लोग फैक्ट्री में फंसे बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम और बचाव दल पहुंच गया है। फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है।

You missed

error: Content is protected !!