• Fri. Aug 14th, 2026

अरुण जेटली का पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय पहुंचा, दो बजे होगा अंतिम संस्कार

BySurendra Jain

Aug 25, 2019

नई दिल्ली। एम्स में 9 अगस्त से भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को दोपहर 12.17 बजे निधन हो गया। अरुण जेटली का पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए पहुंच चुका है। एक बजे तक भाजपा मुख्यालय में उनके अंतिम दर्शन होंगे। उनका पार्थिव शरीर घर से भाजपा मुख्यालय के लिए सुबह करीब 9.30 बजे रवाना हो चुका था। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर दो बजे निगम बोध घाट पर किया जाएगा।
अरुण जेटली की अंतिम यात्रा घर से निकल चुकी है और 11 बजे उनका पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा। सेना के ट्रक में उनके शव को ले जाया जा रहा है।
इस बीच भाजपा और कांग्रेस समेत कई बड़े नेताओं ने जेटली के घर पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोहरा, एनसीपी नेता शरद पवार और प्रफुल पटेल, आरजेडी नेता अजीत सिंह और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अरुण जेटली के घर पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की।

You missed

error: Content is protected !!