खबर पक्की: 20 अगस्त नई दिल्ली, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी (Ratul Puri) को गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने गिरफ्तारी की है। बैंक फ्रॉड केस में रतुल पुरी को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक द्वारा शिकायत दी गयी थी। जिसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज किया था। उसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के अलावा उनके पिता दीपक पुरी और मां नीता पुरी के खिलाफ भी ठगी और जालसाजी का केस दर्ज किया था।
उनकी मोजरवेयर के अलावा कंपनी के कई अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। कई अज्ञात लोगों और सरकारी बाबुओं के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि संसद मार्ग की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 354 करोड़ रुपए के लोन की ठगी मामले में यह कार्रवाई हुई है। सीबीआई आज इस मामले में 6 जगहों पर छापेमारी कर रही है। मोजरवेयर के ओखला के दफ्तर के अलावा कंपनी के वर्तमान और पूर्व निदेशकों के यहां भी छापेमारी हुई है।
